बदनावर/धार प्रतिनिधि। बदनावर के ग्राम बिड़वाल में मां दुर्गा इलेक्ट्रिकल्स में 2 बदमाशो ने दुकान के अंदर घुसकर दुकानदार से मारपीट करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात्रि की है। फरियादी दिलीप पिता दशरथ पाटीदार उम्र 37 वर्ष निवासी बिड़वाल ने थाने में मामला दर्ज करवाया की में अपनी दुकान पर रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के केशव बोरिया और हर्ष बोरिया दुकान पर पहुंचे। और हर्ष बोरिया ने कहा की आपकी भांजी से मै शादी करना चाहता हूं। हम दोनों ने आपस में शादी करना तय किया था। लेकिन तुम मामा होकर भी उसकी शादी मुझसे नहीं होने दे रहे हो।
तो मैने उनको समझाया की पहले भी परिवारों में आपस में चर्चा हो चुकी है। की यह शादी नहीं हो पाएगी। अब तुम ऐसी बात करने क्यों आएं हो। बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया की आरोपियों ने अपशब्द बोलते हुए हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए फरियादी से मारपीट कर दी। आरोपी केशव ने दुकान के काउंटर पर रखी वस्तु से उसके साथ मारपीट की जिससे फरियादी की आँख पर चोट लगने से खून बहने लगा। तथा जाते जाते दोनों आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा की आइंदा हमारे काम में रुकावट लगाई तो देख लेंगे। मामले में फरियादी दिलीप पिता दशरथ पाटीदार उम्र 37 वर्ष निवासी बिड़वाल की रिपोर्ट पर कानवन थाना पुलिस ने आरोपी केशव पिता गगन बोरिया एवं हर्ष पिता दिनेश बोरिया के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (ँNए) की धारा 352 और 115(2) के तहत असंज्ञेय अपराध में कानवन थाने में प्रकरण दर्ज किया है। ईधर घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी बातचीत करते करते अचानक मारपीट करते हुए ऩजर आरहेहै।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




