बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केंद्र के तत्वावधान में हवा बंगला स्थित हरिधाम आश्रम महंत शुकदेवदास महाराज के सान्निध्य में तीन दिवसीय मेगा योग शिविर का शुभारंभ किया गया। योग गुरु मनोज गर्ग ने 200 से अधिक महिला-पुरुषों को योग एवं ध्यान साधना की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया। किशोर गोयल, राजेश बंसल, प्रवीण मिश्रा, शरद कदम, राजू यादव ने बताया कि शिविर में आसपास के क्षेत्रों के योग प्रेमी प्रतिदिन सुबह 7 से 8.30 बजे तक शामिल होकर योग की विभिन्न विधाओं का लाभ ले सकेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




