शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को अनोखी सीख

पुलिस ने रोककर नियमों का पाठ पढ़ाया, चौराहे पर कराया ट्रैफिक रेगुलेट

शहर के सबसे व्यस्ततम विजय नगर चौराहे पर यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वाले और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ एक अनोखा जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने नियम उल्लंघनकर्ताओं का सिर्फ चालान काटने के बजाय उन्हें रोककर यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और मौके पर ही उनसे ट्रैफिक संभालने में सहयोग लिया। पुलिस की इस पहल का मकसद वाहन चालकों को अपनी और दूसरों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना था। अभियान के दौरान विजय नगर चौराहे से गुजरने वाले ऐसे वाहन चालकों को विशेष रूप से रोका गया जो बिना हेलमेट, रेड लाइट जंप करके या यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चला रहे थे। यातायात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने सभी चालकों को रोककर सड़क दुर्घटनाओं के खतरों और यातायात नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। इसके साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को चौराहे पर खड़ा रखकर यातायात पुलिस जवानों के साथ ट्रैफिक रेगुलेट करवाने की जिम्मेदारी दी गई।

चालकों ने स्वयं पुलिस के साथ मिलकर वाहन चालकों को सिग्नल और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इस व्यावहारिक सीख के जरिए पुलिस ने संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन दंड के डर से नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा की भावना से किया जाना चाहिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें