मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

यातायात अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

यातायात पुलिस अधिकारी विक्रमसिंह रघुवंशी ने यातायात जोन-3 के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध…

यातायात पुलिस अधिकारी विक्रमसिंह रघुवंशी ने यातायात जोन-3 के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पिक आवर्स में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे और यातायात संचालन सुनिश्चित करें। गलत वाहन चालन और बगैर कागजात के वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। बैठक में अधिकारी हिन्दूसिंह मुवेल, अरविंद दांगी के अलावा निरीक्षक, सूबेदार, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें