यशवंत सागर इंदौर के करीब 20 प्रतिशत क्षेत्र की प्यास बुझाता है। पश्चिमी क्षेत्र की लगभग चार से पांच टंकियां इसी तालाब के पानी से भरी जाती हैं। यदि तालाब में पानी का स्तर इसी तरह घटता रहा, तो इन क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित होने का खतरा है। तालाबों के सूखने से भूजल स्तर भी नीचे जाने की आशंका है, जिससे बोरिंग तेजी से सूख सकते हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




