मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

यशवंत क्लब के बाद आज कलेक्टर कार्यालय की दीवार पर बनाया मोदी, अडाणी और अम्बानी का चित्र

कल सुबह यशवंत क्लब पर उस समय हंगामा मच गया, जब क्लब की बाउंड्रीवॉल के आसपास के हिस्सों में कुछ नारों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अडाणी और अम्बानी के…

कल सुबह यशवंत क्लब पर उस समय हंगामा मच गया, जब क्लब की बाउंड्रीवॉल के आसपास के हिस्सों में कुछ नारों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अडाणी और अम्बानी के गलत ढंग से प्रस्तुत चित्र दीवारों पर बना दिया गया था। इसके बाद इन्हें पुतवाया गया। तुकोगंज पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

इसी बीच आज सुबह कलेक्टर कार्यालय की दीवार पर वहीं चित्र नजर आया तो हंगामा मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें