हैं। इंदौर। जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में यशवंत क्लब चतुर्थ इंदौर जिला रैंकिग टेबल टेनिस स्पर्धा के प्रारंभिक दौर में बालक वर्ग में रियांश, आर्या, दुर्वेश, रचित, यदुवीर तथा बालिका वर्ग में दिशा, ईरा, सावी, भाव्यांशी, सिद्धी ने अपने-अपने वर्गो के मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। यषंवत क्लब में आयोजित स्पर्धा के प्रारंभिक दौर के मुकाबलों में बालक अंडर-11 आयु वर्ग में रियांश बडज्ञान ने आदित्य श्रीमाल को 3-0 से, आर्या गुप्ता ने धेर्य कोठारी को 3-0 से, दुर्वेश लोकरे ने शुभम अग्रवाल को 3-2 से, रचित जोशी ने मृणाल सिंह ठाकुर को 3-1 से, यदुवीर सोलंकी ने रेयान पटेल को 3-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। बालिका अंडर-11 आयु वर्ग दिशा रघुवंशी ने विदीता यादव को 3-0 से, ईरा बारोड ने वैष्णवी पांडे को 3-1 से, सावी पहाडिया ने अनिनदीता बंसल को 3-0 से, भाव्यांशी सोनी ने त्रिशा चावडा को 3-0 से, सिद्धी भदौरिया ने प्रिशा पंवार को 3-0 से परास्त कर अगले दौर में पहुंचे।
बालक अंडर-13 आयु वर्ग में धैर्य कौठारी ने रौनिक जैन को 3-1 से, कियान इंगले ने यंवान धुर्वे कसे 3-0 से, अबीर सोनगरा ने आर्या डोंगरे को 3- 0 से, अयान डगरिया ने प्रियोम जैन को 3-0 से, विराज मित्तल ने गौरव अलवानी को 3-0 से हराया।
बालिका अंडर-13 आयु वर्ग में सानवी सिंघल ने आरोही मोदी को 3-0 से, क्षितिजा सोलंकी ने रचिता वर्मा को 3- 0 से, ईसटी खेडे ने ईरा बारोड को 3-0 से, अनिका माहेष्वरी ने अदिता सिंह ठाकुर को 3-0 से तथा जाहरा सेफी ने सिद्धी दुबे ने 3-0 से परास्त किया। स्पर्धा का शुभारंभ यशवंत क्लब के सचिव विजय कस्तुरी के मुख्य आतिथ्य व मध्य प्रदेश ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन से जयेश आचार्य, राजेश तलवार, प्रमोद सोनी, रिंकु आचार्य तथा जिला सचिव नीलेश वेद विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत व्यास ने किया व आभार नवीन सोनी ने माना।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




