शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

यशस्वी, जिनीशा, लब्धि दिखाया दिमागी कौशल

इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने मध्य प्रदेश की चुनौती को आगे बढ़ाते हुए ऑल इंडिया आइपीएससी बालिका शतरंज स्पर्धा में जीत के साथ अभियान प्रारंभ किया। इंदौर की…

इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने मध्य प्रदेश की चुनौती को आगे बढ़ाते हुए ऑल इंडिया आइपीएससी बालिका शतरंज स्पर्धा में जीत के साथ अभियान प्रारंभ किया। इंदौर की टीम के लिए यशस्वी दुबे, जिनीशा चौहान और लब्धि ढ़ाबरिया ने शतरंज की बिसात पर दिमागी कौशल दिखाते हुए जीत दर्ज की। एमरल्ड हाइट्स स्कूल परिसर में मंगलवार को स्पर्धा का शुभारंभ स्पोर्ट्स डीम सुचित मंडलोई और स्कूल के खेल अधिकारी अकरम खान ने चाल चलकर किया। इस स्पर्धा में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्पर्धा तीन आयु वर्गों अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ष समूह में खेली जाएगी। यहां प्रदर्शन के आधार पर श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन आइपीएससी टीम में किया जाएगा। बालिका अंडर-17 आयु वर्ग में मेजबान एमरल्ड हाइट्स स्कूल ने रायपुर के राजकुमार कॉलेज की टीम को 2-1 से पराजित किया। मेजबान टीम के लिए यशस्वी दुबे, जिनीशा चौहान और लब्धि ढ़ाबरिया ने जीत हासिल की। दिन के अन्य मैचों में दिल्ली के मॉडर्न स्कूल ने जोधपुर के राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल को 2-1 से पराजित किया। दिल्ली की ऐशा खंडेलवाल और चाहत कोहली ने अपने मैच जीते। हैदराबाद पब्लिक स्कूल ने डीपीएस मथुरा रोड को 2-1 से हराया। हैदराबाद की लौक्य साधिका चेवरू और तन्वी काकराला ने जीत दर्ज की। जयपुर के महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल ने ग्वालियर के सिंधिया कन्या विद्यालय को 3- 1 से परजित किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें