विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के प्रांत मंत्री विनोद शर्मा एवं प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख शिल्पकार अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष का उद्घाटन समारोह 1 अक्टूबर को सायं 4 बजे से लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज, आलोक कुमार, टीकमचंद गर्ग बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। प्रमुख समाजसेवी, जाति-बिरादरी के कारसेवक, कवि, लेखक, प्रबुद्धजन, खिलाड़ी, प्रोफेसर एवं मालवा प्रांत के 29 जिले के प्रमुख कार्यकर्ता भी सहभागिता करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




