सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

एसएमई का टर्नओवर दोगुना की सम्भावना पर करे कार्य-लालवानी

इंडो-अमेरिकन बिजनेस काउंसिल की वार्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथि के रूप में सांसद शंकर लालवानी ने संगोष्ठी में एसएमई लघु एवं मध्यम उद्योग क्षेत्र की आय एवं टर्नओवर…

एसएमई का टर्नओवर दोगुना की सम्भावना पर करे कार्य-लालवानी

इंडो-अमेरिकन बिजनेस काउंसिल की वार्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथि के रूप में सांसद शंकर लालवानी ने संगोष्ठी में एसएमई लघु एवं मध्यम उद्योग क्षेत्र की आय एवं टर्नओवर को दोगुना करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श कर उदबोधन दिया। एसएमई उद्योगों को निर्यात के क्षेत्र में बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा आयात पर निर्भरता कम करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य करने के सुझाव दिए। आईएबीसी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय मिश्रा ने सभी एसएमई उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि आईएबीसी के 15 देशों में सक्रिय कार्यालय हैं, जो संबंधित देशों की सरकारों के साथ जुड़े हुए हैं। विशेष रूप से अमेरिका, कनाडा, दक्षिण एवं मध्य अमेरिका तथा यूरोपीय देशों में संस्था सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। कार्यक्रम में डॉ. अजय मिश्रा, विनय कालानी सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3