विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 51 से जुड़ी पूर्वी रिंग रोड़ के बड़े हिस्से में सर्विस रोड के पास श्री कृष्ण कॉलोनी और बाबूलाल नगर के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट के उजाड़ हिस्से को संवारने के लिए निगम द्वारा करीब 55 लाख रुपए के आसपास खर्चकर सौंदर्यकरण के कई कार्य एक साथ शुरू किए जाएंगे। जिसको लेकर पूरी प्लानिंग के साथ यहां काम शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है।
ग्रीनरी के साथ होगा लंबा-चौड़ा वाकिंग ट्रेक
तैयार- खास बात यह है कि वार्ड 51 की श्री कृष्णा कॉलोनी और बाबूलाल नगर के साथ आसपास की अन्य बस्तीयों के रहवासियों को घर के नजदीक ग्रीन बेल्ट के हिस्से में चारों ओर ग्रीनरी के साथ आकर्षक बगीचे की सौगात मिलने वाकी है। जिसको लेकर क्षेत्रीय वार्ड 51 के पार्षद मलखान कटारिया द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहें है। कटारिया ने बताया नए बगीचे में लंबा-चौड़ा वाकिंग ट्रेक के साथ हरियाली और खेलकूद और मनोरंजन के साधन भी जुटाए जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले- चकरी फिसल पट्टी की व्यवस्था भी की जाएगी।
बैठक व्यवस्था भी की
जाएगी- वहीं बुजुर्गों के लिए शानदार रंगीन बेचें लगाकर बैठक व्यवस्था की जाएगी। सौंदर्य करण के कार्यों के साथ रोशनी के लिए आकर्षक डिजाइनर पोल पर लाइटिंग लगाकर उजाले की व्यवस्था भी की जाएगी। जबकि अभी श्रीकृष्ण नगर और बाबूलाल नगर के रहवासियों के साथ मिलकर निगम सहयोग से मानसून सीजन में एक से बढ़कर एक पेड़-पौधे लगाने का अभियान लगातार चलाए जा रहा है।
विधायक के सहयोग से लगाएंगे जिम के उपकरण-
वहीं पार्षद मलखान कटारिया ने बताया अब नए तैयार होने वाले बगीचे में विधायक महेंद्र हार्डिया के सहयोग से लोगों की सेहत बनाने के लिए जिम के आधुनिक उपकरण भी लगवाए जाएंगे ताकि लोग सुबह-शाम घूमने के साथ घर के पास ग्रीन बेल्ट के हिस्से में तैयार बगीचे में सुबह शाम व्यायाम और कसरत भी कर सकेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




