शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

लोगों के घरों से सामान निकाल कर लगा दिया खुले में ढेर अपने घर के समान के पास खड़े होकर रोती नजर आई महिलाएं

नगर निगम के द्वारा मूसाखेड़ी क्षेत्र की तीन कॉलोनियों के 300 निर्माण तोड़ने की कार्रवाई आज सुबह से शुरू कर दी गई। इस कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया और…

नगर निगम के द्वारा मूसाखेड़ी क्षेत्र की तीन कॉलोनियों के 300 निर्माण तोड़ने की कार्रवाई आज सुबह से शुरू कर दी गई। इस कार्रवाई का लोगों ने विरोध किया और कार्रवाई करने वाली टीम के साथ विवाद भी हुआ। इसी बीच टीम के द्वारा लोगों के घरों से सामान निकाल कर उसका खुले में ढेर लगा दिया गया। महिलाएं अपने घर के समान के पास खड़े होकर रोती हुई नजर आई।

इंदौर के मास्टर प्लान में प्रावधान की गई सड़क आर ई टू के कामकाज को पूरा करने के लिए निगम के द्वारा आज बड़ी कार्रवाई करने की योजना तैयार की गई थी। इसके अंतर्गत मूसाखेड़ी क्षेत्र से लगी हुई तीन कॉलोनीनुमा बस्तियों के 300 मकान तोड़े जाना थे। इसके लिए निगम की टीम आज सुबह जल्दी ही मैदान में उतर गई थी। सभी रिवॉल्ट टीम के कर्मचारियों को 6:00 बजे नगर निगम के मुख्यालय में बुला लिया गया था। वहां से निगम की टीम 7:00 बजे अपने उपकरणों के साथ तोड़फोड़ के लिए रवाना हो गई थी। इस कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए पहले से ही जिला प्रशासन को कार्रवाई की सूचना देकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति को सुनिश्चित कर लिया गया था। इसके साथ ही पुलिस विभाग को भी इस कार्रवाई की सूचना देते हुए पर्याप्त पुलिस बल मांगा गया था। निगम के अधिकारियों को इस बात का अंदाजा था कि जब हम कार्रवाई करने के लिए जाएंगे तो लोगों के द्वारा विरोध किया जाएगा। ऐसे में पर्याप्त पुलिस बल का मौके पर होना आवश्यक है। सुबह जब निगम की टीम कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंची तो उनके साथ में भारी पुलिस बल मौजूद था। जाने लगा। भारी पुलिस बल और इस बल के साथ मौके पर जाते ही निगम की रिमूवल गैंग के साथ मौजूद निगम की टीम के द्वारा तत्काल जिन निगम के कर्मचारियों की बड़ी संख्या मकानों को तोड़ा जाना है उनमें से जो के कारण इस विरोध का कोई बहुत मकान खाली नहीं हुए थे उन मकान ज्यादा असर नहीं हो रहा था। निगम के समान को बाहर निकाल कर खुले की टीम मकान के घर का सामान स्थान पर रखना शुरू कर दिया गया।

निकाल कर खुले मैदान में रख रही जब निगम की टीम सामान निकालने थी। घर में रहने वाली महिलाएं अपने लगी तो इन मकान में रहने वाले लोगों घर का सामान निकालने और घर के के द्वारा इस कार्रवाई का विरोध किया टूटने की स्थिति बनने के कारण बिलख बिलख कर रो रही थी।

निगम के द्वारा जब कार्रवाई को शुरू किया गया तो विवाद की स्थिति भी बन गई। कुछ महिलाओं के द्वारा अपने मकान को बचाने के लिए मोर्चा खोला गया। ऐसी महिलाओं को निगम की रिमूवल गैंग की महिला टीम और पुलिस कर्मियों के द्वारा बलपूर्वक हटाकर ले जाकर गाड़ी में बैठा दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर कार्रवाई की जा रही थी। निगम के अधिकारियों ने बताया कि 1 किलोमीटर के हिस्से में मौजूद 300 निर्माण हटाने का काम किया जा रहा है। इस क्षेत्र में स्थित बिचोली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर में यह कार्रवाई की गई है। अंजाम देने के लिए निगम के द्वारा 3 जेसीबी, 3 पोकलेन मशीन और 10 वाहन लगाए गए। एहतियात के तौर पर एंबुलेंस भी मौके पर लगाई गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें