मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आयोजन

की। संगठन की प्रमिला शर्मा, सुषमा दुबे, मणिमाला शर्मा ने बताया कि पौधों का वितरण इसलिए किया गया है कि एक पौधा माँ के नाम के नारे से बेटी की…

की। संगठन की प्रमिला शर्मा, सुषमा दुबे, मणिमाला शर्मा ने बताया कि पौधों का वितरण इसलिए किया गया है कि एक पौधा माँ के नाम के नारे से बेटी की सुरक्षा का नारा मजबूत किया जा सकता है। संगठन द्वारा इंदौर के अलावा पूरे जिलों में भी मातृशक्ति सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्कूल-कॉलेज प्रबंधकों को पत्र भी लिखे जा रहे हैं कि सप्ताह में एक पीरियड छात्राओं के लिए काउंसलिंग का भी रखा जाना चाहिए, जिसमें छात्राओं को सही और गलत की जानकारी मिल सके। शासन को भी पत्र लिखा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर बच्चे गलत साइड का उपयोग नहीं कर सके इसके लिए कानून बनाया जाए। स्कूल, कॉलेज और संगठनों के माध्यम से भी कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस जागरूकता कार्यक्रम से प्रमिला शर्मा, मणिमाला शर्मा, सुषमा दुबे, रेखा दुबे, ज्योति शर्मा, नम्रता व्यास, संतोष त्रिवेदी, शिखा त्रिवेदी, शोभा, स्नेहलता, आभा, प्रतिभा सहित अन्य मातृशक्तियों के साथ कामकाजी महिलाएं भी उपस्थित रही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें