इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान एक महिला द्वारा जमकर हंगामा करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। महिला ने निगम की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर जब्त ठेला जबर्दस्ती उतार लिया और टीम के साथ गाली-गलौज व झूमाझटकी की। निगम कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, नगर निगम कर्मचारी फरियादी आशुतोष पिता ओमप्रकाश शर्मा, निवासी राधानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार को निगम का रिमूवल दस्ता सड़क पर अवैध रूप से खड़े ठेलों को जब्त करने की कार्रवाई कर रहा था। इसी दौरान आरोपी महिला कविता भवानी निवासी गायकवाड़ कॉलोनी, महू ने रिमूवल वाहन के आगे अपनी एक्टिवा अड़ा दी और ठेला छुड़ाने के लिए वाहन पर चढ़ गई। महिला देखती हूं मुझे मेरा ठेला उतारने से कौन रोकता है, कहते हुए कर्मचारियों को गालियां देने लगी। रिमूवल दल के सदस्यों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने एक न सुनी और
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




