सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बारिश की कमी के साथ रॉ मटेरियल में तेजी से मकान बनाना भी हुआ महंगा

सीमेंट में 10 से 20 रुपए बोरी की तेजी, सरिया भी महंगा

बारिश की कमी के साथ रॉ मटेरियल में तेजी से मकान बनाना भी हुआ महंगा

इस साल कम बारिश होने से ज्यादातर रॉ मैटेरियल निर्माण सामग्री महंगी होने से आम आदमी के लिए अब मकान बनाना भी महंगा साबित होगा। क्योंकि आने वाले दिनों में निर्माण सामग्री में और ज्यादा तेजी की संभावना को देखते हुए वर्तमान में मकान बनाना महंगा हो गया है। रेती, सीमेंट सरिए के साथ गिट्टी और चूरी के भाव में भी तेजी आई है। इसके अलावा ईंट के भाव में भी तेजी हो गई है। इसके अलावा लेबर, ठकेदार,बिल्डर, इंजीनियर फीस सभी में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी होने से हर चीज महंगी मिल रही है। जिससे मकान बनाने वालों का भी बढ़ने गड़बड़ाने लगा है।

रेती बारिश के बाद सस्ती होने के बजाय और हो गई महंगी

जबकि हर साल बारिश के दौरान बालू रेती में तेजी हो जाती है लेकिन बारिश के बाद रेती के भाव में कमी आती है। लेकिन इस बार रेती के भाव में भी तेजी है। बारिश बाद कोई खास कमी नहीं आई बल्कि भाव में तेजी बताई जा रही है। वर्तमान रेती में मंडी में 800 से 900 फीट रेती एक डंपर 78 से 80 हजार के आसपास बताया जा रहा है। जबकि एक ट्रैक्टर में 80 से 100 फीट रेती का भाव 7500 से 7800 रूपए के आसपास है। गिट्टी 900 से 1000 रुपए प्रति मीटर के भाव बताए जा रहें है। थोक व्यापारी केदार राजपूत, कैलाश अग्रवाल के मुताबिक वर्तमान में ईंट थोक में 8500 से 9500 और 10 हजार प्रति हजार के भाव पास के एरिया में डिलीवरी के भाव मिल रही है। जबकि दूरी के हिसाब से रेट में भी बदलाव होता है। गिट्टी और चूरी भी 900 से 1000 रुपए प्रति मीटर के भाव आ रही है। सीमेंट 300 से 330 रुपए प्रति बोरी ब्रांड के हिसाब से बिक रही है। इससे लोगों का बजट गड़बड़ाने लगा है। इधर ठेकदार द्वारा भी 290 से 350 रुपए प्रति स्क्वेयर फीट छत नपती से मकान बनाने का पैसा लिया जा रहा है। जिसमें भी 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी बताई जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8