सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आज से तीन दिनों तक देखेंगे झांकियां

आज से तीन दिनों तक अनंत चतुर्दशी के चल समारोह में निकली झांकियां निर्धारित स्थान पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दर्शनार्थ रहेगी। भंडारी मिल से चिमनबाग की…

आज से तीन दिनों तक देखेंगे झांकियां

आज से तीन दिनों तक अनंत चतुर्दशी के चल समारोह में निकली झांकियां निर्धारित स्थान पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दर्शनार्थ रहेगी। भंडारी मिल से चिमनबाग की ओर मिल की झांकियां मौजूद रहेगी। वहीं अलग-अलग झांकियां अपने-अपने स्थानों पर दर्शनार्थ रहेगी। राजकुमार मिल की प्रथम झांकियों को देखने भी झांकी शौकीन आज से परिवार के साथ पहुंचेंगे। इधर अखाड़ों में प्रथम रहे चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला एवं श्री बिंदा गुरू व्यायाम शाला को लोगों की बधाई मिल रही है। ऐसी ही बधाई राजकुमार मिल के कर्ताधर्ता और कलाकारों को मिल रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने अखाड़ों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें