सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

150 फीट चौड़ी सड़क की सौगात मिलेगी

सांवरिया धाम मंदिर से रिंग रोड तक बन रही मास्टर प्लान की सर्विस रोड की बाधाएं पिछले दिनों हटने के बाद अब सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य में पहले से…

150 फीट चौड़ी सड़क की सौगात मिलेगी

सांवरिया धाम मंदिर से रिंग रोड तक बन रही मास्टर प्लान की सर्विस रोड की बाधाएं पिछले दिनों हटने के बाद अब सड़क निर्माण और चौड़ीकरण कार्य में पहले से दुगनी तेजी नजर आने लगी है। जबकि अब तक बाधक निर्माण के कारण रिंग रोड साइड का काम बेहद धीमी रफ्तार से चल रहा था। वही अब पिछले दिनों निगम की रिमूवल टीम द्वारा करीब 15 से ज्यादा मटन मार्केट की बाधक दुकानें हटाकर निर्माण कार्य में पहले से कई गुना तेजी ला दी है। यही नहीं जबकि दूसरी साइड जहां पहले से लंबी-चौड़ी जगह की उपलब्धि है वहां मंदिर के आसपास और मयूर नगर की गलियों के सामने दोनों तरफ 35-35 फीट चौड़ाई में सड़क चौड़ीकरण और फुटपाथ निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिसके बाद अब सौन्दर्यकरण का काम भी शुरू होगा।

खास बात है कि एक जैसी करीब डेढ़ सौ फीट चौड़ी सड़क निर्माण के साथ तीन फीट के डिवाइडर के बीच 30 से ज्यादा नए बिजली के पोल पर आकर्षक नई एलइडी लाइटिंग भी लगाई जाएगी। इसके अलावा नई लंबी-चौड़ी सड़क पर ग्रीनरी और सुंदरता के लिए फुटपाथ के आसपास हरियाली का कॉन्सेप्ट भी दिया जा

न.प्र.)। लंबे समय से अधूरे रहा है। साथ ही रोशनी के लिए लाइटिंग भी लगाई जाएगी। इसके अलावा दुकानों के सामने सड़क निर्माण के साथ बची जगह पर फुटपाथ निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अलावा फुटपाथ के पास हरियाली के लिए छोटे-छोटे आकर्षक पौधे भी लगाए जाएंगे। वहीं बड़ी बात यह है कि लंबे समय से बाधक मटन मार्केट की लगभग 15 से 20 दुकानें हटाने के बाद अब सड़क चौड़ीकरण के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके अलावा दोनों तरफ सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य पूरा करने के साथ लाइन डालकर फुटपाथ निर्माण का कार्य भी हाथों-हाथ किया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें