सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

तलघर सील करने पहुंचे निगम कर्मी तो सीतलामाता बाजार में मचा हड़कम्प

बाजार के 4 भवनों के तलघर सहित 15 बिल्डिंग सील

नगर निगम के द्वारा तलघर में दुकानों का निर्माण कर लिए जाने पर 15 बिल्डिंग सील कर दी गई। इस सिलसिले में निगम के द्वारा सीतलामाता बाजार में भी कर भवन कार्रवाई की गई। सीतला माता बाजार में जब निगम कर्मी कार्रवाई करने पहुंचे तो हड़कम्प मच गया।

नगर निगम सीमा क्षेत्र में नागरिकों की सुरक्षा तथा भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न भवनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं, बेसमेंट के उपयोग तथा रूफटॉप/टेरेस पर संचालित गतिविधियों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित भवनों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों एवं अन्य फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। साथ ही यह भी जांच की गई कि भवनों के बेसमेंट एवं रूफटॉप, टेरेस का उपयोग भवन अनुज्ञा में स्वीकृत उपयोग के अनुरूप किया जा रहा है अथवा नहीं। जांच के दौरान जिन भवनों एवं प्रतिष्ठानों में आवश्यक फायर सेफ्टी व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं पाई गईं अथवा बेसमेंट एवं

इन पर की कार्रवाई

रूफटॉप/टेरेस का उपयोग स्वीकृत प्रावधानों के विपरीत किया जाना पाया गया, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के अंतर्गत 15 भवनों को सील किया गया तथा 2 भवनों पर अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। सीतलामाता बाजार में बिल्डिंग आफिसर पल्लवी पाल, बिल्डिंग इस्पेक्टर ज्योत्सना के अलावा राजस्व विभाग और रिमूवल टीम मौजूद थी। रिमूवल प्रभारी विनित तिवारी भी इस दौरान मौजूद थे।

राजनेताओं को घनघनाए फोन

इधर निगम जैसे ही सीतलामाता बाजार में कार्रवाई करने पहुंचा, वैसे ही मार्केट के एसोसिएशन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होने निगम अधिकारियों से बात की। जब अधिकारी सील की कार्रवाई करने आगे बढ़े तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को फोन घनघनाए गए। हालांकि निगम ने सील की कार्रवाई की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें