सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कलेक्टर ने मोर्चा संभाला तो स्थिति सुधरी

सफाई मित्रों की पिछले 3 दिन से चल रही हड़ताल को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा को मोर्चा संभालना पड़ा। कल शाम को कलेक्टर के द्वारा रेसीडेंसी कोठी में सभी…

सफाई मित्रों की पिछले 3 दिन से चल रही हड़ताल को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा को मोर्चा संभालना पड़ा। कल शाम को कलेक्टर के द्वारा रेसीडेंसी कोठी में सभी सफाई मित्रों के संगठनों के पदाधिकारी की बैठक ली गई। इस बैठक में उनकी समस्याओं को समझा गया। इसके साथ ही उन्हें इस बात के लिए राजी किया गया कि अब शहर की सफाई को लेकर पूरी लापरवाही बंद कर दी जाए। जो कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं उन्हें वापस काम पर लाया जाए। इन संगठनों के द्वारा इस स्थिति पर सहमति जताई गई जिसके परिणाम स्वरूप आज से हालात सामान्य हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें