सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

गाड़ी टकराने पर सड़क पर हंगामा बाइक सवार को लात-घूंसों से पीटा

मल्हारगंज थाना क्षेत्र में टाटा स्टील के सामने वाहनों की मामूली टक्कर पर विवाद इतना बढ़ा कि एक बाइक सवार ने दूसरे चालक की सरेराह पिटाई कर दी। आरोपी ने…

मल्हारगंज थाना क्षेत्र में टाटा स्टील के सामने वाहनों की मामूली टक्कर पर विवाद इतना बढ़ा कि एक बाइक सवार ने दूसरे चालक की सरेराह पिटाई कर दी। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए फरियादी को लात-घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकला। मल्हारगंज पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, अखंड नगर 60 फीट रोड निवासी फरियादी संदीप पिता संतोष खरात ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपनी गाड़ी से टाटा स्टील के सामने से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक वाहन से उनकी मामूली टक्कर हो गई। संदीप के विरोध करने पर आरोपी ने अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन चालक की पतारसी कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें