इंदौर। महाराजा रणजीतसिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेस, इंदौर द्वारा म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय. इंदौर की सीधी संभाग अंतर जिम्नेशियम एवं स्पोर्ट्स क्लब, रॉबर्ट स्क्वायर पर संपन्न हुआ। स्पर्धा के पुरस्कार वितरण देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की शारीरिक शिक्षा विभाग की निदेशक डॉ. सुधीरा चंदेल, चयन समिति के अध्यक्ष श्री सी. बी. होलकर, डॉ. विकास कौशिक, डॉ. मुकेश सोलंकी, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर, विमल प्रजापत, विश्वामित्र स्तरीय महाविद्यालयीन वेट लिफ्टिंग (पुरुष- महिला) स्पर्धा का समापन श्रीराम अवार्डी दविंदर सिंह खनूजा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रदीप पुरे, प्रो.प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ. दीप्ति सेठी, क्रीड़ा समन्वयक डॉ. मितेश चौधरी, क्रीड़ा अधिकार डॉ. निलेश मंडलोई के द्वारा किया गया। स्पर्धा में आयोजक महाविद्यालय के खिलाड़ी विशाल पाल, परीक्षित सोनी, पृथ्वीराज चौहान, एवं पराग जैन ने अपने-अपने वजन समूह में क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर 15 अंक लेकर टीम चैम्पियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा किया। कॉलेज के खिलाड़ी विशाल पाल ने सर्वाधिक वजन उठाया और उन्हें स्पर्धा का बेस्ट लिफ्टर घोषित किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




