मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पानी की टंकी निर्माण के स्थान का अवलोकन

क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। विजय नगर सी 21 के पीछे एवं निरंजनपुर मे नवीन पानी की टंकी निर्माण के संबंध में स्थल निरीक्षण किया गया। आयुक्त द्वारा टंकी निर्माण…

क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। विजय नगर सी 21 के पीछे एवं निरंजनपुर मे नवीन पानी की टंकी निर्माण के संबंध में स्थल निरीक्षण किया गया। आयुक्त द्वारा टंकी निर्माण से किन किन क्षेत्रों में जलप्रदाय होगा इस संबंध में जानकारी ली गई। आयुक्त द्वारा सुखलिया दीनदयाल उपाध्याय पानी की टंकी एवं बजरंग नगर में पानी की टंकी से नवीन पेयजल वितरण लाइन कार्यों का भी अवलोकन किया गया। जल वितरण पाइप लाइन के किए जाने वाले कार्यों की भी समीक्षा की गई। यहां पर पाइपलाइन को डालने का कार्य तेज गति से करने और उसकी टेस्टिंग भी जल्दी करने इस साल इंदौर में कम बारिश हुई है। इस स्थिति में इंदौर में पानी के संकट की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस आशंका के बीच में अब नगर निगम का ध्यान पानी की नई टंकी का निर्माण करने और जल्दी से जल्दी बनी हुई टंकी से पानी का सप्लाई शुरू करने पर आ गया है। जिन क्षेत्रों में नर्मदा की पाइपलाइन नहीं है उन क्षेत्रों में इस साल पानी का गंभीर संकट पैदा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। ऐसे में नगर निगम कोशिश कर रहा है कि अधिक से अधिक क्षेत्रों को नर्मदा के पानी की लाइन से जोड़ दिया जाएं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें