नगर निगम की झांकी तीन दिनों तक निगम परिसर में दर्शनार्थ रही। इस दौरान श्री बालकृष्ण करोसिया की स्मृति में नगर पालिक निगम श्री बालकृष्ण सहकारी साख संस्था द्वारा अस्थाई 3 दिन के लिए प्याऊ बनाकर मीनरल वाटर मंगा कर जनता को जल सेवा दी गई। सेवाकार्य में राजेश करोसिया राजा, मदन पथरोड, जयमाला मुकेश खत्री, रानू सोनी, मनोज सिरसिया, भगवानदास करोसिया, प्रभा पाल, नागेश गोहर, शंकर धाड़से, मनीष वर्मा, बाबूराव हिलाने, ख़ुशबू निगम, मंजू चौधरी सहित जल सेवा से जुड़े रहे। पूरा सेवा आयोजन राजेश करोसिया राजा द्वारा कराया गया था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




