शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

पानी की कमी ने अटकाया लायब्रेरी निर्माण कार्य

75 फीसदी से ज्यादा काम पूरा,बचे काम के चक्कर में इंतजार

पानी की कमी ने अटकाया लायब्रेरी निर्माण कार्य

विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 47 के मालवामिल क्षेत्र में आधा दर्जन बस्तीयों और आसपास की अन्य कालोनियों के जरूरत मंद बच्चों और क्षेत्र के युवाओं को उचित शिक्षा के लिए क्षेत्रीय पार्षद और विधायक के प्रयासों से आधुनिक सुविधाओं वाली नवीन लाइब्रेरी की सौगात मिलने वाली थी। जिसका वर्तमान में लगभग 75 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। लेकिन अब लगातार बारिश की खेच और पानी की कमी के चलते ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य धीमी गति से कर दिया है। लाइब्रेरी का निर्माण कार्य फिलहाल अटक गया है। जबकि पहले काम तेजी से चल रहा था। इसीलिए बिल्डिंग निर्माण का कार्य आगे से ज्यादा पूरा हो चुका है। लेकिन आप पानी की कमी के चलते पिछले कुछ समय से काम बिल्कुल रुक गया है। जिससे लाइब्रेरी निर्माण कार्य अधूरा रहने से क्षेत्र के लोगों को अभी निशुल्क लाइब्रेरी की सौगात के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

डेढ़ करोड़ की लागत से हो रहा आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण

बड़ी बात यह है कि क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया और वार्ड 47 के पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया के प्रयासों से मिल क्षेत्र में पहली बार लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से निगम द्वारा बस्ती क्षेत्र के निवासियों को आधुनिक शिक्षा और भविष्य निर्माण के लिए आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात देने के लिए करीब साल भर से निर्माण कार्य किया जा रहा है। पानी के कारण पिछले कुछ समय से यहां का निर्माण कार्य रुक गया है हालांकि पार्षद पहाड़ियां का कहना है कि क्षेत्र के निवासियों के लिए लाइब्रेरी की सौगात के निर्माण का कार्य वर्तमान में 75 फीसदी से ज्यादा हो चुका है। वहीं शेष बचे निर्माण कार्य के लिए बारिश का इंतजार किया जा रहा है। बारिश होते ही निर्माण कार्य में दोबारा तेजी आएगी और इसके बाद जल्द क्षेत्र के रेवासियों को अपने घर के नजदीक आधुनिक की लाइब्रेरी की सौगात मिलेगी जहां क्षेत्र के बच्चे सभी तरह की धार्मिक सामाजिक और अपने विषय से संबंधित पुस्तक एक स्थान पर आराम से पढ़ सकेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें