नगर निगम का झोन 20 पानी की टंकी परिसर बना हुआ है। टंकी से निगम टैंकर क्षेत्र में पानी सप्लाई करते हैं। टैंकर में पानी भरते समय अधिक भरने से पानी भी नीचे गिरता है और वह पानी झोन के सामने एकत्र हो जाता हैं। झोन के सामने एकत्र हुए पानी से आने-जाने वाले वाहनो से पानी उड़ता जिससे अन्य लोग भीगते हैं और गाड़ी भी स्लीप होती है, वाहन गिर भी जाते हैं। वहीं प्रति रविवार को हाट लगता हैं। छोटे छोटे दुकानदारों को इस समस्या से जूझना पड़ता हैं। आसपास के लोगों ने झेड़ो से शिकायत की लेकिन इस समस्या का निराकरण करा नहीं पा रही हैं। इधर स्कीम नं. 71 पानी की टंकी से द्वारकापुरी, प्रजापत नगर और स्कीम नं. 71 के रहवासी परेशान है यहां दिन भर टैंकर भराते है। पानी रोड पर ढुलता है। यहां भी वाहन स्लीप हो रहे हैं लोग परेशान है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





