महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम के झोन क्रमांक 11 की वार्ड समिति की बैठक आयोजित की। पार्षद महेश बसवाल, पंखुड़ी जैन, विजयलक्ष्मी गौहर के अलावा पार्षदपति महापौर प्रतिनिधि भावेश दवे और झोनल अधिकारी गीतेश तिवारी मौजूद रहे। महापौर ने कामों की समीक्षा की, पार्षदों की बातें सुनी, जहां समस्याएं बताई गई। महापौर ने कहा झोन हमारे काम की आत्मा है, झोनल कार्यालय पर आने वाले नागरिकों का अच्छा रिस्पांस मिले, उनके काम और प्रकरण का समयसीमा में निराकरण भी होना चाहिए। नागरिकों को तुरन्त और अच्छी सेवाएं सरलता से उपलब्ध हो। झोन पर आने वाले नागरिकों को सम्मानजनक व्यवहार भी मिले और सकारात्मक वातारण में उनका समाधान भी हो, जिससे नगर निगम की छवि ठीक हो।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




