शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

एक वार्ड में बनाई जाएगी 55 लाख की पांच आंगनवाड़ी

नगर निगम द्वारा एक ही वार्ड में 55 लाख रुपए की लागत से पांच आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे। इस बारे में तैयार किए गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई…

नगर निगम द्वारा एक ही वार्ड में 55 लाख रुपए की लागत से पांच आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे। इस बारे में तैयार किए गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब इस काम को करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है।

नगर निगम जोनल कार्यालय क्रमांक 22 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 35 में आंगनबाड़ी के पांच भवन एक साथ बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस प्रस्ताव के अनुसार लसूडिया मोरी, न्यू लसूडिया मोरी पंचवटी काकड़, भानगढ़ काकड और संत रविदास नगर में यह भवन बनाए जाएंगे। इनमें से हर भवन की लागत 11 लाख रुपए अनुमानित की गई है। इन भवन का निर्माण कर आंगनवाड़ी में पढ़ने के लिए जाने वाले बच्चों के लिए सुविधायुक्त स्थान बनाने की तैयारी की जा रही है। इस स्थान का निर्माण कर देने से बच्चों को नई सुविधा भी मिल सकेगी। इन सभी आंगनबाड़ी भवन का निर्माण आधुनिक भवन के रूप में किया जाएगा। इन भवन को सर्व सुविधायुक्त भवन के रूप में तैयार करने की योजना बनाई गई है। इस योजना को आकार देने के लिए ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें