वार्ड क्रमांक 68 के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूल भवन निर्माण के लिए निगम द्वारा लगातार 10 बार प्रयास करने के बावजूद यहां के काम के लिए कोई ठेकेदार ही नहीं मिल रहा है। लगातार प्रयास के बावजूद जब यहां कोई ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद निगम द्वारा एक बार फिर छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नवीन स्कूल भवन निर्माण के लिए एक बार फिर से प्रयास करते हुए 11वीं बार निविदा प्रक्रिया शुरू कर ठेकेदार की तलाश शुरू कर दी है। जिसके तहत नया पीठा क्षेत्र में पुराने जर्जर शासकीय स्कूल भवन की बजाय अब छात्रों की सुविधा के लिए नवीन स्कूल भवन निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निगम द्वारा यहां करीब 85 लाख रुपए के आसपास खर्च किए जाएंगे। जिसके लिए क्षेत्रीय रहवासियों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर लगातार प्रयास के बाद भी जब कोई ठेकदार यहां का काम लेने को तैयार नहीं हुआ तो एक बार फिर से प्रयास करते हुए निगम द्वारा क्षेत्र में जरूरतमंद रहवासी परिवार के बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार नीति के तहत नवीन स्कूल भवन निर्माण कार्य शुरू करने के लिए एक बार फिर निविदा जारी की है। जिसके तहत स्कूल प्रबंधन के साथ निगम अधिकारियों और रहवासियों को भी इस बार निविदा प्रक्रिया के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




