विधानसभा पांच के वार्ड क्रमांक 47 से जुड़े वल्लभ नगर सहित अन्य क्षेत्र में पिछले कई महीनों से ड्रेनेज लाइनों के कारण लगातार आ रही गंदे पानी की शिकायत का अब जल्द समाधान होगा। जिसको लेकर वार्ड 47 के वल्लभनगर क्षेत्र के रहवासी लंबे समय से गंदे पानी की समस्या से परेशान हो रहें थे। यही नहीं कई बार निगम अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया और विधायक महेंद्र हार्डिया तक को शिकायत कर दी थी। लेकिन लगातार प्रयास के बावजूद समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा था। इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद पहाड़ियां और विधायक हार्डिया के प्रयासों से लोगोंं की शिकायत और समस्या के स्थायी समाधान के लिए वल्लभनगर क्षेत्र में लंबे समय से अटकी क्षेत्र में लाखों रुपए खर्चकर ड्रेनेज लाइन बिछाने की फाइल को मंजूर करवाया गया। अब पूरे क्षेत्र में निगम द्वारा नई ड्रेनेज लाइन बिछाई जाएगी।
निगम की तैयारी भी शुरू हो गई है।
पहाड़ियां ने बताया कि लंबे समय से वल्लभनगर क्षेत्र की सालों पुरानी लाइनें चोक होने से इसका असर आसपास की कई बस्तियों पर भी पड़ रहा था। जिसको लेकर पिछले कई महीनों से वल्लभनगर, दुबे का बगीचा और आसपास के अन्य क्षेत्रों में चोक पड़ी ड्रेनेज लाइनों के कारण रहवासी परेशान हो रहे थे। निगम की टीमों ने सारे संसाधन लगाकर कई दिनों से मशक्कत की, लेकिन लाइनें ठीक नहीं हुईं। वहीं अब वल्लभनगर क्षेत्र में कई जिसको
अब पूरे क्षेत्र में सालों पुरानी लाइन बदलकर बिछेंगी नई लाइनें
निगम एमआईसी सदस्य लेकर हिस्सों में नई ड्रेनेज लाइनें बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। यही नहीं कुछ दिन पहले निगम के अपर आयुक्त आशीष पाठक, ड्रेनेज विभाग के कई अधिकारी वल्लभनगर क्षेत्र में शिकायतों के बाद यहां दौरा करने भी पहुंचे थे। वहां अलग-अलग हिस्सों में ड्रेनेज लाइन चोक हो रही थी।
दुबे का बगीचा और अन्य क्षेत्र में भी हो रहा था असर
बड़ी बात यह है कि वल्लभ नगर क्षेत्र की सालों पुरानी लाइने चौक होने का असर दुबे का बगीचा और आसपास की कई कालोनियों के साथ-साथ पार्क रोड की ड्रेनेज की मेन लाइन पर भी पड़ रहा था। जिस पर रहवासियों की शिकायत पर क्षेत्रीय पार्षद पहाड़िया ने अधिकारियों को बुलाकर स्थिति बताई थी। उसके बाद वहां कई बड़े संसाधन लगाकर लाइनें क्लीयर करने के प्रयास हुए,लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया। इधर पहाड़िया के मुताबिक उक्त क्षेत्र में नई ड्रेनेज लाइनें बिछाने के लिए 35 लाख के प्रस्ताव पहले से ही मंजूर थे। वहीं अब वहां कई हिस्सों में ड्रेनेज लाइन बिछाने के कार्यों का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया द्वारा किया गया।
30 साल से ज्यादा पुरानी लाइनें और चैंबर हो गए थे ध्वस्त
एमआईसी मेंबर पहाड़िया ने बताया कि क्षेत्र में करीब 30 से 35 वर्ष पुरानी लाइनें और चेंबर कई जगह से ध्वस्त हो गए थे। जिससे लाइनें 15 से 20 फीट गहरी होने के कारण वहां सुधार कार्य भी नहीं हो पा रहे थे। इसके लिए निगम की सुपर एक्शन मशीन से लेकर कई प्रेशर मशीनें लगा दी गई, मगर सफलता नहीं मिली। इसलिए अब नई लाइन बिछाने का काम शुरू करवा दिया गया है। जिससे क्षेत्र के रहवासियों को अब स्थायी समाधान मिलेगा। साथ ही लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी की शिकायत भी दूर होगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




