शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

वार्ड 36 के आधा दर्जन बगीचों का लंबे समय का अंधेरा अब होगा दूर

विद्युत विभाग लाखों रुपए खर्चकर लगवाएगा नई डेकोरेटिव लाइटिंग

इंदौर। सांवेर विधानसभा के अंतर्गत शहरी वार्ड 36 में स्थित करीब आधा दर्जन बगीचों में क्षेत्र के रहवासियों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर अब निगम यहां लाखों रुपए खर्चकर आकर्षक डेकोरेटिव डिजाइनर पोल पर नई चमचमाती लाइटिंग लगवाएगा। जिससे क्षेत्र के इन बगीचों का सालों पुराना अंधेरा अब जाकर दूर होगा। यही नहीं इसके लिए निगम ने बकायदा तैयारी भी शुरू कर दी है।

देर रात तक बच्चे घर के नजदीक वाले बगीचों में खेल सकेंगे

जिसके तहत निगम ने निविदा जारी कर वार्ड 36 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बगीचों में क्षेत्र के रहवासियों और क्षेत्रीय पार्षद सुरेश कुरवाडे की मांग पर जिन बगीचों में लाइटिंग खराब हो गई है या लंबे समय से लाइटिंग बंद पड़ी है अब वहां आने वाले दिनों में जल्द यहां का सालों पुराना अंधेरा दूर कर नई आकर्षक लाइटिंग से बगीचे जगमगाते नजर आएंगे। सबसे बड़ा फायदा आसपास के रहवासी परिवारों को होगा। बच्चे घर के सामने देर रात तक खेलने के साथ मनोरंजन कर सकेंगे। वही शाम के समय भी आसपास की महिलाएं और सीनियर सिटीजन घर के सामने के बगीचों में गर्मी के मौसम में आराम से घूम सकेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें