मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विद्यालय की जर्जर इमारत को नवीनीकरण का इंतजार

लंबे समय से अटका नई बिल्डिंग निर्माण कार्य

विधानसभा तीन के अंतर्गत रावजी बाजार थाना क्षेत्र में स्थित प्रकाश का बगीचा प्राथमिक हिंदी विद्यालय भवन की सालों से जर्जर इमारत को अब नवीनीकरण का इंतजार है। लंबे समय से टेंडर प्रक्रिया के बावजूद हालत यह है कि अभी तक उक्त इमारत के नवीनीकरण और नवनिर्माण का कार्य शुरू ही नहीं हो पाया। जबकि इसको लेकर पिछले 5 साल से भी ज्यादा समय से लगातार प्रयास चल रहे हैं। वही अभी हालत यह है कि चारों ओर बाउंड्री वॉल करने के अलावा कोई काम नहीं हो

यही नहीं जहां नई इमारत बनाई जाना थी वहां मिट्टी के ढेर लगे है, और जगह – जगह गाजर घास उग रही है। जिसको लेकर भी अब सवाल

भी गरीब निर्धन परिवार के बच्चे शिक्षा से वंचित न रहे साथ ही सरकारी स्कूल में बच्चों को बिना किसी परेशानी के आधुनिक शिक्षा कम खर्च में निजी संकुल की तरह मिलें। जबकि यहां लंबे

धार में कृषि विभाग के कार्यालय एवं कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण

पाया।

जहां बनना थी नई इमारत वहां लगे मिट्टी के ढेर, ऊग रही घास

उठ रहे है। एक तरफ सरकार चाहती है कि कोई समय से जर्जर हालत वाली तीन से चार कमरों में सालों से स्कूल लग रहा है उसके बावजूद जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है।

शिफ्टिंग के लिए नहीं मिल रही जगह, अटका निर्माण

दरअसल प्रकाश का बगीचा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन के नवनिर्माण का कार्य वर्तमान स्कूल भवन को अन्य जगह शिफ्टिंग करने के लिए पर्याप्त जगह और उचित स्थान नहीं मिलने के कारण लंबे समय से अटका पड़ा है। यहां बनने वाले नवीन सरकारी स्कूल भवन का निर्माण कार्य पिछले चार से पांच साल से अटका पड़ा है। जिसके कारण छात्रों को मजबूरी में लंबे समय से जर्जर भवन में बैठकर पढ़ना पड़ रहा है। जबकि यहां नई स्कूल इमारत बनाने के लिए निगम के शाला प्रकोष्ठ द्वारा तीन -चार साल पहले ही बजट मंजूर कर दिया था। लेकिन पुराने स्कूल भवन को अपनी जगह स्थानांतरित नहीं कर पाने के कारण अब तक निर्माण कार्य ढंग से शुरू नहीं हो पाया। जिसके कारण सालों से अधूरा पड़ा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें