इंदौर। तनीशा कप वुशु चैंपियनशिप इंदौर 2026 के समापन अवसर पर विक्रम पुरस्कार विजेता नीलम मिश्रा एव रवीन्द्र पाराशर थानाप्रभारी सेंट्रल कोतवाली इंदौर के अतिथ्य में हुआ लगभाग 20 टीमों के 200 खिलाड़ियों की टक्कर में ओवरऑल चैंपियनशिप ब्रिलियन कॉन्वेंट स्कूल ने अपने नाम की एवं दूसरे स्थान पर दी आर्या स्कूल एवं तीसरा स्थान इम्पैक्ट अकादमी रहा। सबजूनियर में प्रथम स्थान, चौहान अकादमी, दूसरा स्थान पर मास्टरमाइंड स्कूल, तीसरा स्थान पर दी आर्या स्कूल, जूनियर श्रेणी में प्रथम स्थान नॉर्बर्ट स्कूल, द्वितीया स्थान .दी आर्या स्कूल, तीसरा स्थान कॉन्वेंट स्कूल का रहा। सीनियर श्रेणी में पहला स्थान एक्सट्रीम क्लब, दूसरा स्थान इम्पैक्ट अकादमी में तीसरा स्थान चौहान अकादमी प्राप्त किया। उक्त जानकारी वुशु एसोसिएशन सचिव इंद्रदेव शर्मा ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




