मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

वॉलीबॉल और शतरंज का रोमांच आज से

इंदौर। देशभर के खिलाड़ी अपने बाजुओं के साथ दिमागी ताकत का लोहा मनवाने इंदौर में इकट्ठा होंगे। देश की प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी वॉलीबॉल और शतरंज स्पर्धा आज से एमरल्ड…

इंदौर। देशभर के खिलाड़ी अपने बाजुओं के साथ दिमागी ताकत का लोहा मनवाने इंदौर में इकट्ठा होंगे। देश की प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी वॉलीबॉल और शतरंज स्पर्धा आज से एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल की मेजबानी में आयोजित होगी। वॉलीबॉल स्पर्धा में जहां खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता की परीक्षा होगी वहीं शतरंज की बिसात पर दबाव के क्षणों में निर्णय लेने की क्षमता का परिचय होगा। स्पर्धा अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खेली जाएगी। स्पर्धा का औपचारिक शुभारंभ मंगलवार को सुबह के सत्र में स्कूल के निदेशक मुक्तेश सिंह के आतिथ्य में होगा। समापन और पुरस्कार वितरण 20 अगस्त को होगा। देशभर से आ रहे खिलाड़ी इंदौर से बेहतरीन अनुभव लेकर लौटें, यह भी हमारी प्राथमिकता है। इसे ध्यान में रखते हुए दोनों ही स्पर्धाओं के मुकाबले इनडोर हॉल में होंगे। स्पर्धा का संचालन योग्य रेफरी और निर्णायकों की निगरानी में किया जाएगा। खेल अधिकारी अकरम खान ने बताया कि आइपीएससी राष्ट्रीय वालीवॉल स्पर्धा में देश के विभिन्न राज्यों के चुनिंदा स्कूलों की टीमें चुनौती पेश करती हैं। टूर्नामेंट के दौरान करीब 300 खिलाड़ी इंदौर में मौजूद रहेंगे। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें