शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

विश्व जागृति मिशन का दल पूजन के लिए दिल्ली रवाना

विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल का दल गुरु पूर्णिमा महोत्सव के लिए कल दिल्ली रवाना हुआ। कल 29 जुलाई को दिल्ली में गुरु पूर्णिमा उत्सव आनन्द धाम दिल्ली में आचार्य…

विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल का दल गुरु पूर्णिमा महोत्सव के लिए कल दिल्ली रवाना हुआ। कल 29 जुलाई को दिल्ली में गुरु पूर्णिमा उत्सव आनन्द धाम दिल्ली में आचार्य सुधांशु महाराज की मौजूदगी में मनाया जाएगा। 100 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था ट्रेन से रवाना हुआ। कल गुरु भक्त गुरु दर्शन कर पूजन- अर्चन करेंगे। इंदौर में 2 अगस्त की सुबह 9 बजे धार रोड बालकृष्ण बाग पर पाद पूजन, भजन, महाआरती के आयोजन होंगे। कृष्णमुरारी शर्मा, अनिल शर्मा, दिलीप बड़ोले, घनश्याम पटेल, सुरेश शर्मा, अजय बेंडवाल गोविंद गंगराड़े मधुसूदन तिवारी, वैभव शर्मा, विनोद गोयल, दीक्षार्थी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें