मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विश्राम बाग का स्विमिंग पूल ठेके पर देगा निगम

सामुदायिक भवन के संचालन के लिए बनेगी कमेटी महापौर परिषद की कल होने वाली बैठक में लिया जाएगा फैसला

नगर निगम के द्वारा रणजीत हनुमान मंदिर के आगे स्थित विश्राम बाग में बनाए गए स्विमिंग पूल को ठेके पर दिया जाएगा। इस बारे में निगम के अधिकारियों के द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव पर कल होने वाली महापौर परिषद की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा महापौर परिषद की बैठक कल गुरुवार को सुबह 11:00 बजे नगर निगम के मुख्यालय में स्थित महापौर बैठक कक्ष में आयोजित की गई है। इस बैठक में 35 प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इसके लिए एजेंडा कल शाम को जारी कर दिया गया है। इसमें सबसे पहला प्रस्ताव रणजीत हनुमान मार्ग पर स्थित विश्राम बाग परिसर में बनाए जा रहे स्विमिंग पूल का निर्माण हो जाने के पश्चात उसे प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के मोड पर संचालन संधारण के लिए देने का रखा गया है। इस प्रस्ताव पर नगर निगम की लोक निर्माण एवं उद्यान विभाग की समिति के द्वारा भी अपनी सहमति दे दी गई है। ध्यान रहे कि नगर निगम के द्वारा पिछले कई सालों से विश्रम बाग की जमीन पर इस स्विमिंग पूल का निर्माण ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा है। इसके साथ ही इस जमीन पर विकास करते हुए इसे एक अच्छे बगीचे के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी जमीन पर नगर निगम के द्वारा आयरन स्क्रैप के माध्यम से अयोध्या के भगवान राम मंदिर की प्रतिकृति भी बनाई गई थी। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस स्विमिंग पूल को ठेके पर लेने वाले ठेकेदार से इस पुल का संचालन कराया जाएगा। स्विमिंग पूल में तैराकी करने के लिए आने वाले लोगों से शुल्क वसूलने का कार्य इस ठेकेदार के द्वारा ही किया जाएगा।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार को नगर निगम के द्वारा खेल गतिविधियों से जुड़ी सामग्री के लिए कियोस्क लगाने की अनुमति भी दी जाएगी। यह अनुमति इसलिए दी जा रही है ताकि ठेकेदार के द्वारा ठेके में जो राशि दी जाएगी वह उस राशि की प्रतिपूर्ति कर सकें। ध्यान रहे कि इस क्षेत्र में महूनाका चौराहा पर इंदौर इस बैठक में इंदौर नगर निगम के सामुदायिक भवन कम्युनिटी हॉल का संचालन संधारण करने और उन्हें किराए पर देने के लिए एक मानक परिचालन प्रक्रिया को भी मंजूरी के लिए रखा गया है। निगम के अधिकारियों के द्वारा तैयार की गई इस प्रक्रिया के अनुसार नगर निगम के पूरे शहर में जितने भी कम्युनिटी हाल और सामुदायिक भवन है। उनका किराया निश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें किराए पर देने और उनका संधारण करने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में उसे क्षेत्र के नगर निगम के जोनल कार्यालय का अधिकारी और क्षेत्र का पार्षद शामिल होगा।

कई स्थानों पर विज्ञापन लगाने का प्रस्ताव

निगम के द्वारा महापौर परिषद की इस बैठक में शहर में कई स्थानों पर विज्ञापन लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा गया है। इसके अंतर्गत शहर में 70 नई जेंट्री बनाई जाएगी। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों के यात्रा सिग्नल पर विज्ञापन लगाया जाएगा। नगर निगम के द्वारा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बिजली के खम्बो पर भी विज्ञापन किया जाएगा।

नगर निगम का सबसे बड़ा और पुराना में तैराकी का शौक जग जाने के कारण स्विमिंग पूल पहले से ही मौजूद है। नए स्विमिंग पूल की आवश्यकता इसके बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं महसूस की जा रही थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें