सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विरोध प्रदर्शन हुआ तो निगम ने दे दी बुधवार हाट के लिए अनुमति

नगर निगम द्वारा बुधवार को मालवा मिल से लेकर शिवाजी नगर तक लगने वाले हाट को अनुमति देने से इन्कार कर दिया गया था। निगम की ओर से कहा गया…

नगर निगम द्वारा बुधवार को मालवा मिल से लेकर शिवाजी नगर तक लगने वाले हाट को अनुमति देने से इन्कार कर दिया गया था। निगम की ओर से कहा गया था कि यह हाट मालवा मिल के पास स्थित खुली जमीन पर लगाया जाए। इसका शिवाजी नगर क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए विरोध किया। इन लोगों का कहना था कि यह हाट परंपरागत है। ऐसे में इसके स्वरूप के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए। इन लोगों के विरोध के कारण नगर निगम को भी अपने कदम पीछे हटाना पड़े और आज सुबह जाकर कहना पड़ा कि सड़क के एक तरफ दुकान लगाकर आप व्यवसाय कर लीजिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें