मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने स्वयं को पद से हटाया!

स्कूल शिक्षा विभाग में करीब 8 माह पहले करीब ढाई करोड़ के गबन का मामला उजागर होने के बाद अब तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी द्वारा स्वयं को अपने…

स्कूल शिक्षा विभाग में करीब 8 माह पहले करीब ढाई करोड़ के गबन का मामला उजागर होने के बाद अब तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी द्वारा स्वयं को अपने मूल पद से हटाने के लिए नोटशीट लिखकर कलेक्टर को भेजने की बात सामने आई है। जबकि शांता स्वामी के पास इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी था एवं उनका मूल पद विकासखंड शिक्षा अधिकारी था। सूत्रों के मुताबित अधिकारी अपने ही पद से हटने के लिए विभागीय नोट शीट नहीं लिख सकता है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब घोटाले की शिकायत लोकायुक्त में पहुंची। दस्तावेजों की जांच की गई तो यह सामने आया। बताया जा रहा है कार्रवाई से बचने के लिए तत्कालीन बीईओ शांता स्वामी ने पद से हटने की नोटशीट तत्कालीन एक अधिकारी के माध्यम से कलेक्टर को भेजी। उन्हें पद से हटा भी दिया गया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें