इसमें सबसे महत्वपूर्ण इस बिल्डिंग के इंटीरियर डेकोरेशन का काम है। इसके लिए प्राधिकरण के द्वारा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है की एजेंसी जैसे ही फाइनल होगी वैसे ही हम इस काम को शुरू कर देंगे और तेज गति के साथ पूरा करवाएंगे। ध्यान रहे कि प्राधिकरण के द्वारा डिपॉजिट वर्क के तहत बहुत सारे काम किए जाते हैं। इसमें जिस एजेंसी के लिए प्राधिकरण के द्वारा कार्य किया जाता है उस एजेंसी के द्वारा निर्माण का पूरा खर्च वहन
निर्माण के खर्च के साथ प्राधिकरण को काम करवाने का सुपरविजन चार्ज भी देती है। इस तरह से काम करते हुए प्राधिकरण अच्छी आय अर्जित करने में सफल होता है। प्राधिकरण के द्वारा डिपॉजिट वर्क के तहत बहुत सारे कार्य किए जाते हैं। राज्य सरकार की पहल पर जीएसटी बिल्डिंग का काम भी प्राधिकरण के द्वारा किया जा रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




