मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, एमआईसी सदस्य राजेन्द्र राठौर ने कल सांवेर रोड स्थित नरवल इंडस्ट्रीयल एरिया में 5100 पौधों के रोपण का आयोजन करवाया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले अब हरियाली बढ़ाने के लिए ग्रीन एरिया के अतिक्रमण को भी हटाएंगे। विजयवर्गीय यह भी बोले कि पेड़ों की रक्षा करने वाला देवता और पेड़ काटने वाला दैत्य होता है। इसलिए देवता बनकर पेड़ लगवाए और उनकी सेवा करें। इधर उद्योगपति सुरेश शर्मा ने कहा कि जो पौधे नरवल औद्योगिक क्षेत्र में लगाए गए हैं उनके लिए ड्रिप इरिगेशन की व्यवस्था करेंगे। इस दौरान दीपक जैन टीनू, आदित्य पाण्डे और अकादमी के विद्यार्थी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




