शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

विहिप बजरंग दल लगाएगा 100 ‘अशोक वाटिका’

अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी पर मालवा प्रांत में होगा आयोजन

विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर विहिप और बजरंग दल द्वारा संपूर्ण मालवा प्रांत में 100 'अशोक वाटिकाएं' स्थापित करने का महासंकल्प लिया गया है। इस पर्यावरण एवं सांस्कृतिक अभियान का औपचारिक शुभारंभ इंदौर विभाग के रामेश्वरम जिले में स्थित श्री देववाणी वेद विद्यापीठ (केसर बाग रोड) से किया गया। इस दौरान वेद पाठशाला परिसर में 100 अशोक के पौधे रोपकर पहली 'अशोक वाटिका' की नींव रखी गई। मिलिंद परांडे ने सिंघल के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रफुल्ल केतकर, खगेन्द्र भार्गव, मालासिंह ठाकुर, पुरुषोत्तदाम पसारी, अनूज पांडे, अनिल पाटिल, यज्ञेश राठी सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें