शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

विद्युत विभाग ने लगाया मीटर में छेड़छाड़ का आरोप

रवि पिता दिलीप वर्मा निवासी 40 मरीमाता का बगीचा ने मुख्य अभियंता पश्चिामी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड पोलोग्राउंड को पत्र लिखकर कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक…

रवि पिता दिलीप वर्मा निवासी 40 मरीमाता का बगीचा ने मुख्य अभियंता पश्चिामी क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड पोलोग्राउंड को पत्र लिखकर कहा कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने एवं विद्युत मीटर में छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाए जाने के संबंध में पत्र में कहा गया। वर्मा ने कहा कि त्रिशा स्टील फर्नीचर के नाम से विद्युत बिल है। उक्त प्रतिष्ठान पर थ्री-फेज विद्युत कनेक्शन स्थापित है. जिसका सर्विस क्रमांक N3008022221 है। मीटर रीडिंग लेने आए कर्मचारी ने कहा कि विद्युत मीटर जल गया है, इसे विद्युत कार्यालय में सम्पर्क कर बदलवाया जाए, अगले दिन रवि वर्मा ने अपने भाई राहुल वर्मा को विद्युत कार्यालय भेजा जहां सहायक यंत्री ब्रजेन्द्र दुबे से उनकी चर्चा हुई। अधिकारी ने बिल देखने के बाद बताया कि अधिक लोड होने के कारण मीटर जल गया है। नए मीटर के लिए 7 जुलाई को 8700 रुपये की राशि जमा करवाई गई, साथ ही विद्युत कनेक्शन का लोड भी बढ़ाने के निर्देश दिए और यह भी कहा गया कि सभी बिलों का भुगतान कर दिया गया है। दुकान पर विद्युत मंडल से अधिकारी और कर्मचारी आए और ओवरलोडिंग की कार्रवाई करते हुए हम पर अधिक लोड पर 40,150 की पेनल्टी पंचनामा राशि बनाई गई। स्मार्ट मीटर है या नहीं इसकी जानकारी भी हमसे पूछी गई और मीटर कब लगा उसकी दिनांक भी पूछी गई, नया मीटर लगा वह भी शून्य से शुरू नहीं हुआ। मीटर का सुरक्षा कवर भी खुला हुआ था। दुकान पर आकर हम पर मीटर पर छेड़छाड का आरोप लगाया गया। हमने आरोप का आधार पूछा तो कहा कि मीटर की लैब जांच होगी और हमे पक्ष रखने के बजाय हमारे विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई जो न्यायोचित नहीं थी। 10 माह में दो बार हमारे विरुद्ध मनमानी कर निराधार आरोप लगाए गए जो न्याय के सिद्धांत के विपरित है। उपभोक्ता ने वरिष्ठ अधिकारी द्वारा निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाने की मांग की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें