सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का कल से आयोजन

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मालवा निमाड़ में 7 से 16 सितंबर तक 10 दिनों के दौरान 35 स्थानों पर विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया…

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मालवा निमाड़ में 7 से 16 सितंबर तक 10 दिनों के दौरान 35 स्थानों पर विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया इन शिविरों में आपूर्ति, बिल, विद्युत क्षमता कार्य, मीटर संबंधित, नए कनेक्शन, भार में बदलाव, पंचनामों का निराकरण, बकाया भुगतान सुविधा इत्यादि से संबंधित कार्य, सेवाएं दी जाएगी। 7 से 16 सितंबर तक लगने वाले शिविरों में इंदौर ग्रामीण वृत्त अंतर्गत बगदून, दतौदा, बनेडिया में शिविर लगेंगे। इसी तरह कंपनी क्षेत्र के सुलगांव, कुटबी, अहमदपुर, देड़तलाई, जैनाबाद, सिवल, सोरठी बारुल, नागझिरी, उमरखली, भीलखेड़ा, चाटली, दुगानी, निसरपुर, नागदा, गंधवानी, कल्याणपुरा, पिटोल, गव्हाड, कालूहेडा, नैनावद, मौहाई, चौबाराधीरा, मोल्टा, उग्ली, सुदवास, लटुरी गेहलोत, पिपलिया सिसौदिया, सरवन, हतुनिया, जलावदा, दौलतपुरा, बैसला में शिविर आयोजन होंगे। शिविर के दौरान बिजली कंपनी की टीम मौजूद रहेगी, इस दौरान सौर ऊर्जा की जानकारी भी दी जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें