शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

विद्युत समस्या समाधान पर अधिकारियों और उद्योगपतियों की बैठक

औद्योगिक एसोसिएशन कार्यालय, उद्योग भवन, पोलोग्राउंड में मध्यप्रदेश पश्चिामी क्षेत्र वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता निर्मल शर्मा, अधिक्षण यंत्री एम के गर्ग, सुनीलसिंह की एसोसिएशन के…

औद्योगिक एसोसिएशन कार्यालय, उद्योग भवन, पोलोग्राउंड में मध्यप्रदेश पश्चिामी क्षेत्र वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता निर्मल शर्मा, अधिक्षण यंत्री एम के गर्ग, सुनीलसिंह की एसोसिएशन के पदाधिकारिगण व कार्यकारिणी सदस्यों और क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों के बीच बैठक का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कटौती, निर्बाध बिजली आपूर्ति, वोल्टेज की समस्या और औद्योगिक क्षेत्रों में आवश्यक सुधार आदि विषयों पर चर्चा करना रहा। अध्यक्ष योगेश मेहता ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली वितरण आदि में काफी सुधार हुआ है लेकिन उद्योगों की बिजली की कटौती/ट्रिपिंग को लेकर आज भी समस्याए है इसके लिए आवश्यक सुधार समय समय किये जाने चाहिए जिससे उद्योगों का नुकसान न हो। चर्चा में उद्योगपतियों ने निर्बाध बिजली आपूति और उत्पादन में आ रही रुकावटों को ध्यान में रखते हुए 24-7 गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की मांग रखी, जिस पर अधिकारियों ने रखरखाव और ग्रिड सुधार कार्य को प्राथमिकता देने का विश्वास दिलाया। ऑनलाइन बिलिंग संबंधित शिकायतों का निराकरण करने का अनुरोध किया गया। बिजली बिल भरने का समय दोप 2 से बढ़ाकर 4 बजे तक करने का सुझाव दिया गया। अधिकारी निर्मल शर्मा ने कहा कि आज की बैठक का मुख्य उद्येश्य उद्योगों की समस्याओं को जानना और चर्चा करना है। विभाग की प्राथमिकता उद्योगों को बिना किसी बाधा के पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना है। बैठक में जो भी समस्याएं एवं उद्योगपतियों से सुझाव प्राप्त हुए है उन पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। योगेश मेहता, हरीश भाटिया, प्रकाश जैन, तरूण व्यास, अनील पालीवाल, अमित धाकड, सतीश मित्तल, कमलेश त्रिवेदी, सी एम जैन, जे पी नागपाल, राजेश चोरडिया, नरेन्द्र अग्रवाल, अनिल बिरानी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें