मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विद्युत मंडल ने शुरू की रबी सीजन की तैयारी

न.प्र.)। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने मंगलवार दोपहर विभागाध्यक्षों की मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि कुछ सप्ताह बाद रबी सीजन प्रारंभ…

न.प्र.)। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने मंगलवार दोपहर विभागाध्यक्षों की मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि कुछ सप्ताह बाद रबी सीजन प्रारंभ होने की स्थिति बनेगी। अधीक्षण अभियंता (एसई), मुख्य अभियंता (सीई) रबी की सीजन की तैयारी गंभीरता से करें। सिंचाई क्षेत्र के ग्रिडों के मैंटेनेंस, लाइनों के कार्य, पोल, ट्रांसफार्मरों के कार्य समय पर पूर्ण कर लिए जाए, ताकि रबी सीजन में किसानों को सिंचाई में सुविधा मिले। सिंह ने कहा कि केडब्ल्यूएफ, आरडीएसएस, एसएसटीडी इत्यादि के कार्यों से कृषि क्षेत्र को पर्याप्त सुविधाएं मिलनी चाहिए, कृषक कल्याण वर्ष में हमें अधिकाधिक सुविधाएं प्रदत्त करना हैं। सिंह ने कहा कि एक बार मानसून सक्रिय हो गया हैं, ऐसे में मौसमी बदलाव के कारण यदि कही आपूर्ति बाधा आती हैं, तो ज्यादा कर्मिक लगाकर आपूर्ति सामान्य की जाए। सिंह ने भंडार शाखा प्रभारी को केबल, तार, ट्रांसफार्मर, पावर ट्रांसफार्मर का मैदानी अधिकारियों द्वारा की गई मांग एवं मंजूरी के मुताबिक प्रबंध करने को कहा। उन्होंने उपभोक्ता शिकायत निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक सिंह ने कहा कि शनिवार, रविवार को सीई, एसई इत्यादि वरिष्ठ अधिकारी मैदानी दौरा करेंगे। बैठक में अधकारी प्रकाश सिंह चौहान, गजरा मेहता, एसएल करवाड़िया, आरसी जैन, सुषमा गंगराड़े, सुनील पाटौदी, अंतिम जैन, संजय मालवीय, निर्मल शर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें