मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विद्यार्थियों का योग में प्रदर्शन, जीते पदक

इंदौर। इंदौर कार्पोरेशन योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंदौर जिला इंटर स्कूल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मेड़तवाल पब्लिक स्कूल ने टीम इवेंट के 5 आयु वर्ग में प्रथम व 1…

इंदौर। इंदौर कार्पोरेशन योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंदौर जिला इंटर स्कूल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मेड़तवाल पब्लिक स्कूल ने टीम इवेंट के 5 आयु वर्ग में प्रथम व 1 आयु वर्ग में द्वितीय स्थान एवं व्यक्तिगत इवेंट में 1 स्वर्ण प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

विजेता टीमों को महंत हरिशंकर दासजी स्वामी, ईश्वर सिंह चौहान, नवीन गौड़, विजय कौशल, अतुल दुबे ने पुरस्कृत किया। अतिथियों का स्वागत तान्या चौहान, लक्ष्यजीत सिंह, प्रदीप तिवारी, जतिन शर्मा, विशाल परमार आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम अवॉर्डी रोहित बाजपई व आभार प्रदर्शन उषा गुप्ता ने किया। चैंपियनशिप के परिणाम इस प्रकार है: टीम इवेंट – बालिका वर्ग – आयु वर्ग 8 वर्ष – वैष्णव कन्या विद्यालय प्रथम, सराफा विद्या निकेतन द्वितीय, कसेरा बाजार विद्या मंदिर तृतीय। आयु वर्ग 10 वर्ष – दिल्ली पब्लिक स्कूल राऊ प्रथम, वैष्णव कन्या विद्यालय द्वितीय, रविशंकर विद्या मंदिर तृतीय। आयु वर्ग 12 वर्ष – वैष्णव कन्या विद्यालय प्रथम, मेड़तवाल पब्लिक स्कूल द्वितीय, दिल्ली पब्लिक स्कूल तृतीय। आयु वर्ग 14 वर्ष – मेड़तवाल पब्लिक स्कूल प्रथम, रविशंकर विद्या मंदिर द्वितीय, विद्या विजय बाल मंदिर तृतीय। आयु वर्ग 16 वर्ष – मेड़तवाल पब्लिक स्कूल प्रथम, कसेरा बाजार विद्या मंदिर द्वितीय, विजयलक्ष्मी एकेडमी स्कूल तृतीय।

बालक वर्ग – आयु वर्ग 8 वर्ष – रविशंकर विद्या मंदिर प्रथम, कसेरा बाजार विद्या मंदिर द्वितीय, विजयलक्ष्मी एकेडमी तृतीय। आयु वर्ग 10 वर्ष – मेड़तवाल पब्लिक स्कूल प्रथम, रवि शंकर विद्या मंदिर द्वितीय, विजयलक्ष्मी एकेडमी तृतीय। आयु वर्ग 12 वर्ष – मेड़तवाल पब्लिक स्कूल प्रथम, सराफा विद्या निकेतन द्वितीय, रविशंकर विद्या मंदिर तृतीय। आयु वर्ग 14 वर्ष – सराफा विद्या निकेतन प्रथम, सेंट नॉर्बर्ट स्कूल द्वितीय, एमकेवीवी तृतीय। आयु वर्ग 16 वर्ष- मेड़तवाल पब्लिक स्कूल प्रथम, कसेरा बाजार विद्या मंदिर द्वितीय, विजयलक्ष्मी एकेडमी तृतीय।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें