सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सिंधी कालोनी में वर्सी उत्सव

संत बाबा हरनाम सिंघ साहिब का वार्षिक वर्षी उत्सव बी.के. सिंधी कॉलोनी में तीन दिनों तक श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मनाया गया। भजन संध्या में दीपक जादवानी ने प्रस्तुति दी।…

सिंधी कालोनी में वर्सी उत्सव

संत बाबा हरनाम सिंघ साहिब का वार्षिक वर्षी उत्सव बी.के. सिंधी कॉलोनी में तीन दिनों तक श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मनाया गया। भजन संध्या में दीपक जादवानी ने प्रस्तुति दी। एक दिन खाटू श्याम संकीर्तन में कुणाल त्रिवेदी ने प्रस्तुति दी। अंतिम दिन अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद भोग साहिब का आयोजन भी हुआ, लंगर भी किया गया। अंतिम दिन शाम को श्री सुखमनी साहिब का पाठ एवं शब्द कीर्तन गुरु घर संगत द्वारा किया गया। रात में सत्संग एवं भजन का आयोजन हुआ। संत अनिल उदासी ने आध्यात्मिक संदेश भी दिया। अरदास एवं प्रसाद वितरण किया गया। उक्त जानकारी भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा इंदौर के महामंत्री योगेश वाधवानी ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें