शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर पीटीसी इंदौर में नव आरक्षकों ने किया प्रस्तावना का वाचन एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव का समापन, 6 दिन तक दिखी प्रतिभाओं की छटा विश्राम बाग तरण पुष्कर को पीपीपी मॉडल पर देने का विरोध, पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया भी उतरे रॉबर्ट नर्सिंग होम में 16 बिस्तरों का नया वार्ड शुरू, बनेगा विस्तार का विजन प्लान लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर, मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला खजराना के ताज नगर में नलों से आ रहा बदबूदार गंदा पानी, रहवासी परेशान संविधान दिवस पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ 1962 पर कॉल करते ही घर पहुंचेगी ‘ई-मैत्री’, पशुपालकों को घर बैठे कृत्रिम गर्भाधान सुविधा दूध का भाव 12 रुपए प्रति फैट करने की मांग, किसान मोर्चा ने सांची दूध संघ को सौंपा ज्ञापन कान्ह नदी फिर बहेगी: एसटीपी का साफ पानी लिफ्ट कर नदी में छोड़ने की योजना
इंदौर

वन स्टॉप सेंटर को मिला दो मंजिला विस्तार

संकटग्रस्त महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

संकटग्रस्त और हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक, पुलिस सहायता एवं अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले इंदौर के वन स्टॉप सेंटर में अब सुविधाओं का विस्तार हो गया है। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक डॉ. वंचना सिंह ने सभी अतिथियों को स्वागत उद्बोधन में साझा करते हुए बताया कि इंफोसिस फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व मद से छावनी स्थित वन स्टॉप सेंटर के अतिरिक्त भवन का निर्माण कराया गया है। इसका उद्घाटन महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा की मौजूदगी में किया गया। जय श्रीवास्तव, मधुबाला, सुष्मिता सिंह, डॉ. गायत्री परिहार, सविता तंवर, संतोषी गुप्ता ने भी मौजूद रहकर अपनी भूमिका निभाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें