इन्दौर। म.प्र. हरिजन एवं वाल्मीकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बेजू करोडे ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छात्रों की गूंज कार्यक्रम में आ रहे है। गांधी सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, हरीश चौधरी, उमंग सिंघार और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मांग की है कि आगामी नगर निगम चुनाव में अनुसूचित जाति और वाल्मीकि समाज जो वर्षो से पार्टी में कार्य कर रहे है उन्हें टिकिट दिया जाए। मांग करने वालों में बेजू करोडे, प्रमोद डागर, राजू घेंघट, अशोक झांझोट, अमन करोडे, दीपक डागर, जितेन्द्र नरवाले, संतोषदेवी गौसर, नीतेश टांक, रामबाबू भंवर है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




