सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

वाल्मीकि समाज की पंचायतों के साथ बैठक

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने सफाई मित्रों की मांगों के निराकरण के संबंध में सिटी बस कार्यालय में वाल्मीकि समाज की चारों पंचायतों के पदाधिकारियों के साथ बैठक का…

नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने सफाई मित्रों की मांगों के निराकरण के संबंध में सिटी बस कार्यालय में वाल्मीकि समाज की चारों पंचायतों के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। आयुक्त ने कर्मचारियों की मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि शहर के स्वच्छता अभियान में वाल्मीकि समाज साथ है। आयुक्त ने अवकाश प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं लंबित सेवा हितलाभों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को विनिमित और नियमितिकरण करने के लिए शासन को पत्र भेजे गए उन पत्रों पर शीघ्र ही निर्णय के लिए स्मरण पत्र भेजे जाए। कर्मचारी को कार्यस्थल से अवकाश पर जाने पर आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन की व्यवस्था रखी जाए सहित कई बाते चर्चा में रखी गई और कई निर्णय भी लिए गए और कुछ मुद्दे शासन के पास भेजने की बात भी हुई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9