मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

वैश्य समाज की संभागीय बैठक कल

वैश्य समाज के संभागीय सम्मेलन की तैयारियों के लिए बैठक कल बुधवार को खरगोन में दोपहर आयोजित की गई है। ये जानकारी संभागीय अध्यक्ष ओम खंडेलवाल एवं जिलाध्यक्ष डॉ शरद…

वैश्य समाज के संभागीय सम्मेलन की तैयारियों के लिए बैठक कल बुधवार को खरगोन में दोपहर आयोजित की गई है। ये जानकारी संभागीय अध्यक्ष ओम खंडेलवाल एवं जिलाध्यक्ष डॉ शरद डिंडोरकर ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर से प्रदेश महामंत्री रमेश गुप्ता मार्गदर्शन देंगे एवं तैयारियों के बारे में जानकारी लेंगे। इस सम्मेलन में खरगोन से निर्मल जैन, मनीष मंडोवरा सीए, सेंधवा से राजेश अग्रवाल, बुरहानपुर से डॉ. सतीश अग्रवाल, खंडवा से अखिलेश गुप्ता, लखन लाल नागौरी के नेतृत्व में कोई 100से अधिक पदाधिकारी विभिन्न जगहों बडवाह सनावद आदि से भाग लेंगे एवं वैश्य समाज को और तीक्र गति से प्रगति राजनैतिक रूप से सशक्त होने एवं व्यापार को कैसे और सुगमता से चलाया जा सके पर विचार विमर्श होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें